हिंद महासागर में चीन की बढ़ती गतिविधियों के बीच रूस-भारत में हुआ परमाणु पनडुब्बी का करार
भारत और रूस के बीच गुरुवार को समुद्री सुरक्षा से जुड़ा एक अहम सौदा हुआ। नौसेना की मजबूती के लिए भारत अब रूस से परमाणु क्षमता वाली सबमरीन 10 साल की लीज पर लेगा। न्यूज एजेंसी ने सैन्य सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि दोनों देशों के बीच करीब 3 अरब डॉलर (करीब 21 हजार करोड़ रुपए) में यह समझौता हुआ।
श्रीलंका के पास हिंद महासागर में चीन की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए पिछले काफी समय से सरकार इस सौदे को पक्का करने की कोशिश में जुटी थी। दोनों देशों के बीच सौदे की रकम को लेकर महीनों लंबी बातचीत हुई। इसके बाद यह समझौता हुआ। इस सौदे के तहत रूस को 2025 तक अपनी अकुला क्लास सबमरीन भारतीय नौसेना को सौंपनी होगी। इसे चक्र-3 नाम दिया गया है।
रूस से दो सबमरीन लीज पर ले चुका है भारत
रूस इससे पहले भी भारत को अपनी दो परमाणु क्षमता वाली सबमरीन लीज पर दे चुका है। इनमें सबसे पहली आईएनएस चक्र 1988 में तीन साल की लीज पर ली गई थी। इसके बाद दूसरी आईएएस चक्र 2012 में 10 साल की लीज पर ली गई। चक्र-2 की लीज 2022 में खत्म हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, भारत इसे भी बढ़ाना चाहता है।

Comments
Post a Comment
Thanks