पाकिस्तान के खिलाफ एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान से सटी पश्चिमी सीमा इन दिनों सुर्खियों में है। पाक की ओर से रैकी के लिए ड्रोन भेजने की लगातार घटनाओं के बीच भारतीय वायुसेना दुश्मन को करारा जवाब देने के लिए लगातार युद्धाभ्यास में जुटी हैं। इसके लिए जोधपुर व फलोदी एयरबेस से रोजाना लड़ाकू विमान उड़ रहे हैं। # प्रतिरोध की पूरी जानकारी युद्धाभ्यास के दौरान ही बुधवार रात पाकिस्तान को थर्राने के लिए दो सुखोई-30 एमकेआई ने फलोदी से गुजरते हुए जैसलमेर के नोख क्षेत्र के आसपास साउंड बैरियर तोड़ा। इससे दो बार तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी। करीब 7 हजार मीटर की ऊंचाई पर उड़ते विमान से सोनिक बूम का धमाका हुआ। जो सरहदी क्षेत्र में 100 किमी से ज्यादा के दायरे में सुनाई दिया। एकबारगी तो लोग डरकर घरों से बाहर आ गए। घरों के दरवाजों व खिड़कियों में पांच से छह सैकंड तक तेज कंपन होता रहा। # आवेश की पूरी जानकारी जोधपुर के फलोदी, बाप के अलावा बीकानेर के बज्जू व जैसलमेर के नोख क्षेत्र के गांवों में धमाके की आवाज सुनाई। लोग को पहले तो लगा कि कहीं बम ...
Comments
Post a Comment
Thanks