Posts

छत्रपति शिवाजी स्टेशन के पास फुट ओवर ब्रिज का हिस्सा गिरा, 3 महिलाओं समेत 5 की मौत

Image
     छत्रपति शिवाजी स्टेशन के पास बने एक फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का बड़ा हिस्सा गुरुवार शाम 7:30 बजे गिर गया। हादसे में 3 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गई, 36 लोग घायल हैं। कई लोग मलबे में दबे थे, जिन्हें निकाल लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, राहत कार्य खत्म हो गया है और सड़क साफ कर दी गई है।  # विभव ओर विवभवन्तर कीजानकारी री पेयरिंग पूरी होने तक ब्रिज बंद क्यों नहीं हुआ, जांच होगी      महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "हादसे की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। मृतकों को पांच लाख और घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजे के तौर पर दी जाएगी।" महाराष्ट्र के मंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि रेलवे और बीएमसी इस हादसे की जांच करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि ब्रिज की हालत खराब नहीं थी। थोड़ा काम बाकी था, जिसे पूरा किया जा रहा था। इसकी भी जांच की जाएगी कि काम पूरा होने तक इस ब्रिज को बंद क्यों नहीं किया गया। भाजपा विधायक राज पुरोहित ने कहा कि यह दुखद घटना है। इस ब्रिज की जांच के दौरान सर्टिफिकेट देने वाले इंजीनियर के खिलाफ एक्शन लिया ...

लड़ाकू विमानों का साउंड बैरियर टूटा, धमाके से जोधपुर समेत 3 जिलों में कंपन

Image
      पाकिस्तान के खिलाफ एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान से सटी पश्चिमी सीमा इन दिनों सुर्खियों में है। पाक की ओर से रैकी के लिए ड्रोन भेजने की लगातार घटनाओं के बीच भारतीय वायुसेना दुश्मन को करारा जवाब देने के लिए लगातार युद्धाभ्यास में जुटी हैं। इसके लिए जोधपुर व फलोदी एयरबेस से रोजाना लड़ाकू विमान उड़ रहे हैं। # प्रतिरोध की पूरी जानकारी      युद्धाभ्यास के दौरान ही बुधवार रात पाकिस्तान को थर्राने के लिए दो सुखोई-30 एमकेआई ने फलोदी से गुजरते हुए जैसलमेर के नोख क्षेत्र के आसपास साउंड बैरियर तोड़ा। इससे दो बार तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी। करीब 7 हजार मीटर की ऊंचाई पर उड़ते विमान से सोनिक बूम का धमाका हुआ। जो सरहदी क्षेत्र में 100 किमी से ज्यादा के दायरे में सुनाई दिया। एकबारगी तो लोग डरकर घरों से बाहर आ गए। घरों के दरवाजों व खिड़कियों में पांच से छह सैकंड तक तेज कंपन होता रहा। # आवेश की पूरी जानकारी     जोधपुर के फलोदी, बाप के अलावा बीकानेर के बज्जू व जैसलमेर के नोख क्षेत्र के गांवों में धमाके की आवाज सुनाई। लोग को पहले तो लगा कि कहीं बम ...

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती गतिविधियों के बीच रूस-भारत में हुआ परमाणु पनडुब्बी का करार

Image
    भारत और रूस के बीच गुरुवार को समुद्री सुरक्षा से जुड़ा एक अहम सौदा हुआ। नौसेना की मजबूती के लिए भारत अब रूस से परमाणु क्षमता वाली सबमरीन 10 साल की लीज पर लेगा। न्यूज एजेंसी ने सैन्य सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि दोनों देशों के बीच करीब 3 अरब डॉलर (करीब 21 हजार करोड़ रुपए) में यह समझौता हुआ। श्रीलंका के पास हिंद महासागर में चीन की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए पिछले काफी समय से सरकार इस सौदे को पक्का करने की कोशिश में जुटी थी। दोनों देशों के बीच सौदे की रकम को लेकर महीनों लंबी बातचीत हुई। इसके बाद यह समझौता हुआ। इस सौदे के तहत रूस को 2025 तक अपनी अकुला क्लास सबमरीन भारतीय नौसेना को सौंपनी होगी। इसे चक्र-3 नाम दिया गया है।  # विद्युत बहक बल की जानकारी रूस से दो सबमरीन लीज पर ले चुका है भारत      रूस इससे पहले भी भारत को अपनी दो परमाणु क्षमता वाली सबमरीन लीज पर दे चुका है। इनमें सबसे पहली आईएनएस चक्र 1988 में तीन साल की लीज पर ली गई थी। इसके बाद दूसरी आईएएस चक्र 2012 में 10 साल की लीज पर ली गई। चक्र-2 की लीज 2022 में खत्म हो रही है।...

भारत में 6 परमाणु संयंत्र लगाएगा अमेरिका, 9 दौर की बातचीत के बाद हु्आ फैसला

Image
भारत में छह परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए अमेरिका सहमत हो गया है। भारत-अमेरिका रणनीतिक सुरक्षा समझौते के तहत नौवें दौर की बातचीत के बाद दोनों देशों ने संयुक्त बयान जारी किया है। भारत की तरफ से विदेश सचिव विजय गोखले और अमेरिकी मंत्रीएंड्रिया थाम्पसन ने वार्ता में हिस्सा लियाा। एंड्रिया अमेरिका के हथियार नियंत्रण कार्यक्रम के साथ अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों की मंत्री हैं। सूत्रों का कहना है कि अमेरिकी सहयोग से छह परमाणु संयंत्र स्थपित होने के बाद भारत को सरप्लस ऊर्जा मिलने लगेगी। यह भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करेगी भारत ने ऊर्जा संबंधी जरूरतों को देखते हुए 2032 तक 63 हजार मेगावाट परमाणु ऊर्जा उत्पादन को अपना लक्ष्य बनाया है। भारत के पास फिलहाल अभी 7 परमाणु ऊर्जा संयंत्र हैं। इनकी कुल क्षमता 6780 मेगावाट बिजली के उत्पादन की है। 2017 के दौरान देश की कुल बिजली आपूर्ति में परमाणु ऊर्जा का हिस्सा 3.22 फीसदी था।  अमेरिका के साथ हुए परमाणु समझौते से भारत को एनएसजी (न्यूक्लियर सप्लायर्स) ग्रुप में प्रव...