छत्रपति शिवाजी स्टेशन के पास फुट ओवर ब्रिज का हिस्सा गिरा, 3 महिलाओं समेत 5 की मौत
छत्रपति शिवाजी स्टेशन के पास बने एक फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का बड़ा हिस्सा गुरुवार शाम 7:30 बजे गिर गया। हादसे में 3 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गई, 36 लोग घायल हैं। कई लोग मलबे में दबे थे, जिन्हें निकाल लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, राहत कार्य खत्म हो गया है और सड़क साफ कर दी गई है। # विभव ओर विवभवन्तर कीजानकारी री पेयरिंग पूरी होने तक ब्रिज बंद क्यों नहीं हुआ, जांच होगी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "हादसे की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। मृतकों को पांच लाख और घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजे के तौर पर दी जाएगी।" महाराष्ट्र के मंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि रेलवे और बीएमसी इस हादसे की जांच करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि ब्रिज की हालत खराब नहीं थी। थोड़ा काम बाकी था, जिसे पूरा किया जा रहा था। इसकी भी जांच की जाएगी कि काम पूरा होने तक इस ब्रिज को बंद क्यों नहीं किया गया। भाजपा विधायक राज पुरोहित ने कहा कि यह दुखद घटना है। इस ब्रिज की जांच के दौरान सर्टिफिकेट देने वाले इंजीनियर के खिलाफ एक्शन लिया ...